स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार
एलुरु, आंध्र प्रदेश के देवस्थानम मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी ने कहा है कि आगामी गोदावरी पुष्करम उत्सव से पहले गोदावरी नदी किनारे स्थित 43 मंदिरों का 54.71 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
उन्होंने दैनिक अनुष्ठानों और पुजारियों के मानदेय के लिए 6,200 मंदिरों को आर्थिक सहायता देने की सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
शनिवार को द्वारका तिरुमाला में 29 करोड़ रुपये की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि गोदावरी पुष्करम का आयोजन 26 जून 2027 से 7 जुलाई 2027 तक होगा, जिसमें 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि गोदावरी पुष्करम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा भी की जा रही है।







