Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चिंतामनपुर में श्री मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

गाजे बाजे एवं जयश्रीराम के नारे के साथ निकली कलश यात्रा, जिसमे कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने किया भाग

सीवान/ दरौंदा। प्रखंड के कोडारी कला पंचायत के चिंतामनपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर यज्ञ स्थल चिंतामनपुर परिसर से आचार्य आशीष गिरि के नेतृत्व में श्री मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश पूजा व वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद कुँवारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा कलशयात्रा निकाली गई. कलशयात्रा घोड़े, हाथी, गाजे-बाजे व झांकी के साथ निकाली गई. बडे-बडे पताका के साथ जयजयकार की उदघोष से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया.

कलशयात्रा यज्ञ स्थल से निकली लीला साह के पोखरा होते कोडारी कला, कोडारी खुर्द, सिरसाव मठिया, पिपरा, दरौंदा होते हुए दरौंदा रामजानकी मंदिर के मुन्नीजी के पोखरे से जल भरकर पुनः दरौंदा होते हुए  यज्ञ स्थल पंहुचे. जहां परिक्रमा करने के बाद जल को यज्ञ स्थल पर बने गढ़े में डाले गए. बता दे की सात दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ में अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग भक्ति कार्यक्रम होगा. आयोजन समिति के सदस्य हरेंद्र गिरि, संतोष गिरि, विवेक गिरि, कमलेश यादव, केवल पंडित, प्रदीप पंडित, रेणुकेश्वर प्रसाद उर्फ बुटन, राजेश यादव, शिवनाथ यादव, रामप्रवेश यादव, सुनील प्रसाद, आदि ने बताया कि  प्रवचनकर्ताओ द्वारा रात में प्रवचन दिया जाएगा.

महायज्ञ में शामिल आचार्य अमित मिश्रा, सुमित तिवारी, नीरज पांडेय एवं अन्य पूजा पाठ कराएंगे. बता दे की यज्ञस्थल पर मेले जैसा दृश्य दिख रही हैं. महायज्ञ में डुमरी, बलुही, जलालपुर, दरौंदा, दवन छपरा, रामा छपरा, कोडारी कला,  सिरसांव मठिया, कोडारी खुर्द, सिरसाव मठिया, कमासरा आदि गाँव के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे.