Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

चुनावी मैदान से सीधे हिरासत में RJD उम्मीदवार!

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

सासाराम: रोहतास जिले की सासाराम विधानसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी सत्येंद्र शाह को नामांकन के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए वे नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। पर्चा भरने के बाद जैसे ही वे निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष से बाहर निकले, झारखंड पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।

21 साल पुराने मामले में कार्रवाई

सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि सत्येंद्र साह को करीब 21 साल पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है। करगहर थाना पुलिस ने झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र में दर्ज वर्ष 2004 की प्राथमिकी से संबंधित स्थायी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की है।

राजद प्रत्याशी ने बताया राजनीतिक साजिश

गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सत्येंद्र शाह ने कहा कि यह उनके विरोधियों की राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन जैसे ही राष्ट्रीय जनता दल ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया, विपक्ष ने साजिश कर गिरफ्तार करा दिया। उनके अनुसार, अब जनता ही उनके लिए चुनाव लड़ रही है और वे सासाराम की जनता से समर्थन की अपील करते हैं।

समर्थकों में आक्रोश

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया। नामांकन स्थल पर मौजूद महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सत्येंद्र साह की जीत का दावा किया। भीड़ बढ़ने से अनुमंडल कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और पुरानी जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।