लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/प्रखंड कार्यालय के सभागार में चार्ज अधिकारी सह बीडीओ सिम्पी कुमारी एवं अपर चार्ज अधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन की संयुक्त अध्यक्षता में अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे दो दिनों के भीतर अपने-अपने पंचायत एवं क्षेत्र का भौतिक सत्यापन करते हुए नक्शा, रोड मैप तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन करें। इसके आधार पर प्रगणकों का वार्डवार चयन सुनिश्चित किया जाए।
यह भी निर्देश दिया गया कि प्रगणकों का चयन क्षेत्र के परिसीमन एवं उपलब्ध सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाए, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में कृषि पदाधिकारी रामवीर यादव, महिला प्रसार पदाधिकारी प्रभा कुमारी, पर्यवेक्षक धनंजय कुमार सिंह रविंद्र कुमार , सुंधाशु कुमार, रमेंन्द्रनाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।







