लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में सुपरवाइजरों के बीच गणना किट का वितरण किया गया। किट का वितरण चार्ज अधिकारी सह बीडीओ शिम्पी कुमारी एवं अपर चार्ज अधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान सुपरवाइजर हरिचरण यादव, प्रफुल्ल कुमार कर्ण, रमेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार समेत अन्य को गणना कार्य से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने सभी सुपरवाइजरों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
बीडीओ सीपी कुमारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर निर्धारित समय सीमा के अंदर घर-घर जाकर सही आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करें।
वहीं बीईओ सौरभ सुमन ने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल एप के माध्यम से मकान गणना का कार्य किया जा रहा है। सभी कर्मियों को तकनीकी सावधानी के साथ कार्य करने एवं प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।







