Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनगणना प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा. प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दरौंदा के परिसर में 24 अप्रैल तक  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं. शुक्रवार से स्वगणना की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है.

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी एक गाइडलाइन पुस्तक के माध्यम से दी गई. इसमें स्वगणना से लेकर मकान सूचीकरण तक की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया. इस बार की जनगणना में कई नए पहलुओं को शामिल किया गया है. खास बात यह है कि परिवार की गणना अब महिला के आधार पर की जाएगी. यदि किसी पुरुष की दो पत्नियां हैं, तो उन्हें दो अलग-अलग परिवार माना जाएगा, जबकि यदि किसी महिला के दो पति हैं, तो उसे एक ही परिवार के रूप में गिना जाएगा. इससे परिवार की संरचना को नए तरीके से समझने की कोशिश की जा रही है.

जनगणना के दौरान परिवार में कितने सदस्य हैं, कितने विवाहित और अविवाहित हैं, एक घर में कितने परिवार रहते हैं, इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी, साथ ही परिवार का मुखिया महिला है या पुरुष, इसकी भी स्पष्ट रूप से प्रविष्टि की जाएगी. परिवार के मुखिया की जाति भी दर्ज की जाएगी.
इसके अलावा लोगों के जीवन स्तर से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी एकत्र की जाएंगी. इधर जनगणना कार्य के लिए चल रही प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन ने निरीक्षण किया. उन्होंने भी जनगणना से संबंधित कोई अहम जानकारी दी.