Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनता ने हमारी सरकार को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश दिया: जोसेफ विजय

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी

चेन्नई । तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को राज्य की जनता ने “स्पष्ट और निर्णायक जनादेश” दिया है और इसे कमजोर बताने की कोशिश लोकतंत्र और मतदाताओं का अपमान है।

विश्वास मत जीतने के कुछ घंटों बाद बुधवार को मुख्यमंत्री विजय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक विस्तृत पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने विपक्ष के नेता उद्धयानिधि  स्टालिन  द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार को पूर्ण जनसमर्थन प्राप्त है और विपक्ष बेवजह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक विजय ने कहा कि विधानसभा में हुए शक्ति परीक्षण ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है। उन्होंने विपक्ष द्वारा सरकार की स्थिरता पर उठाए जा रहे सवालों को “पुराने और भ्रामक तर्क” करार दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और नई राजनीति के नाम पर उनकी पार्टी को समर्थन दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी सरकार राज्य में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से काम करेगी।

विजय ने यह भी कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। उन्होंने विपक्ष से भी सकारात्मक राजनीति करने और राज्य के विकास में सहयोग देने की अपील की।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, विश्वास मत हासिल करने के बाद विजय का यह बयान राज्य की राजनीति में आने वाले दिनों में सियासी टकराव को और तेज कर सकता है। विपक्ष लगातार सरकार की कार्यशैली और बहुमत को लेकर सवाल उठा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष इसे जनता के फैसले का सम्मान बता रहा है।