Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनसुराज ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, न्याय की गुहार

श्रेयांश पराशर, पटना |
जनसुराज प्रतिनिधिमंडल ने मुजफ्फरपुर दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की माँग करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म की शिकार बच्ची के मामले में त्वरित न्याय की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा। राजभवन से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोज भारती ने बताया कि जन सुराज ने इस संवेदनशील प्रकरण पर चार प्रमुख माँगों को राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि पहली माँग है कि पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। दूसरी माँग में उन्होंने श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) और पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के प्रशासनिक और चिकित्सकीय लापरवाही की न्यायिक जांच की माँग की है। तीसरी माँग में दोषी कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक और आपराधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

मनोज भारती ने कहा कि यह मामला न केवल एक बच्ची के साथ अत्याचार का है, बल्कि प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था की असंवेदनशीलता को भी उजागर करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जन सुराज राज्यभर में व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। ज्ञापन में यह भी माँग की गई कि पीड़ित परिवार को त्वरित मुआवजा, सुरक्षा और मनोवैज्ञानिक परामर्श की सुविधा दी जाए ताकि बच्ची का पुनर्वास प्रभावी ढंग से हो सके।