Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जनादेश 'विकास के इरादे' के पक्ष में: विजय सिन्हा

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की समस्तीपुर तथा बेगूसराय में हुई जनसभा को "बेहद सफल और ऐतिहासिक" करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि जनता का जनादेश राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 'विकास के इरादे' के पक्ष में जाएगा, न कि महागठबंधन के 'वादों के पिटारे' के पक्ष में।

प्रधानमंत्री के चुनाव अभियान का शंखनाद

श्री सिन्हा ने आज एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उद्यमिता की इस धरती (बिहार) से सुशासन तथा समृद्धि के वादे के साथ चुनाव अभियान का शंखनाद किया है, जिसका असर पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से देखने को मिलेगा।

जनादेश पर विश्वास

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जनता का उत्साह देखकर बेहद साफ है कि जनादेश महागठबंधन के 'वादों के पिटारे' के साथ नहीं बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 'विकास के इरादे' के पक्ष में जाने वाला है।