Ad Image
Ad Image
Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जन्मदिन पर पत्रकार ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवान। सीवान जिला के पत्रकार गगन पांडेय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों के बीच आम के पेड़ का वितरण किया। इस खास मौके पर पत्रकार शिवम कुमार, दिलीप सिंह, विनय पांडेय, श्याम सुंदर कुमार, प्रियांशु सिंह, प्रिंस कुमार, छात्र नेता अमरेश सिंह, परमात्मा प्रसाद, देवमाया पांडेय, मिंटू प्रसाद, हरेराम पंडित, अरुण प्रसाद सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पत्रकार गगन पांडेय ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटती हरियाली को देखते हुए पेड़ लगाना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, शादी-विवाह एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। जन्मदिन के अवसर पर आम के पौधों का वितरण लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।