Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जमुई में शुरू हुआ पटना-हावड़ा वंदे भारत का ठहराव

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी

बिहार के जमुई जिले को शुक्रवार को एक बड़ी रेल सुविधा की सौगात मिली। पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आधिकारिक ठहराव आज से जमुई रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया। इस अवसर पर बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह और जमुई के सांसद अरुण भारती ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

वंदे भारत एक्सप्रेस के जमुई में ठहराव शुरू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं और यात्रियों की भीड़ मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने इसे क्षेत्र के विकास और बेहतर रेल संपर्क की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि जमुई में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने से जिले के लोगों को राजधानी पटना और महानगर कोलकाता तक तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सांसद अरुण भारती ने केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सुविधा की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे लगातार आधुनिक हो रहा है और छोटे शहरों को भी नई सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई स्टेशन पर नियमित ठहराव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। इससे यात्रियों का सफर पहले की तुलना में अधिक तेज और आरामदायक होगा।