Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जीविका द्वारा पारिवारिक आहार विविधता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौदा. प्रखंड जीविका कार्यालय दरौंदा में पारिवारिक आहार विविधता अभियान कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया. यह अभियान के सभी जीविका आधारित सामुदायिक संगठनों में नवम्बर से मार्च माह में किया गया है.

मंगलवार के इस पारिवारिक आहार विविधता अभियान के तहत निम्न बातों पर उपस्थित सभी दीदीयों के साथ किया गया. कार्यक्रम में बच्चों का वृद्धि निगरानी, बच्चों एवं माताओं में आहार विविधता, प्रसव पूर्व जाँच, पोषण बगीचा जैसे बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया. ग्राम संगठन के द्वारा चिहित 07 से 23 माह तक के सभी बच्चों का वृद्धि निगरानी आंगनबाड़ी केंद्र पर हर तीन माह के दौरान कम से कम एक बार अनवार्य रूप से करवाया जायेगा. जो बच्चे कुपोषित चिन्हित होंगे उन्हें आवयश्यक सहायता हेतु आंगनबाड़ी एवं एएनएम से जोड़ा जायेगा.

जो बच्चे ऑगनबाड़ी केंद्र पर वृद्धि निगरानी के दौरान कुपोषित पाए जाते है दन घरों में लाल रंग से निन्हांकन किया जाएगा. इसके साथ ही बच्चों एवं माताओं में आहार विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए जीविका के कैडर के द्वारा लक्षित लाभार्थियों गर्भवती महिला, 0-6 माह के बच्चों की माता और 7-23 माह के बच्चे एवं उनकी माता के घर का एक बार भ्रमण करेंगे. भ्रमण के दौरान उनके पिछले 24 घंटों में खाए गए खाद्य समूह के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे और विभिन्न खाद्य समूहों के महत्व पर विस्तार से बतायेगें, साथ ही साथ बड़ी के लिए कम से कम 10 में से 05 खाद्य समूह तथा बच्चों के लिए 07 में से 04 खाद्य समूह से भोजन खाने के लिए प्रेरित करेंगे. बताया गया कि इस अभियान के दौरान जीविका कैडर के द्वारा पाँचवे माह से नौवे माह के बीच की सभी योग्य गर्नवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच आरोग्य दिवस या  स्वास्थ्य संस्थानों में तीन माह में कम से कम एक बार अनिवार्य रूप से करवाने हेतु प्रोत्साहित करेंगे.

अभियान के दौरान सभी जीविका सामुदागिक उत्प्रेरक एवं स्वास्थ्य उप समिति के द्वारा समूह सदस्यों को कम से कम एक फल और हरी सब्जीयों का पौधा लगाने हेतु प्रेरित किया जायेगा. कार्यक्रम में जीविका की रीता कुमारी, सावित्री कुमारी एवं दीदी को पृथ्वी समूह के सीएफएल पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में जीविका के विकास कुमार, राकेश कुमार ,  रिंकू कुमारी, लतिका कुमारी, सरिता देवी, उषा कुमारी, शंभू कुमार श्वेता सिंह,बिंदु कुमारी  सहित 50 की संख्या में दीदिया उपस्थित रही.