Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

जेपी चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवानः जेपी चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है। यह कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एआई सम्मेलन के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध, देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी तथा वैश्विक मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने के प्रयास के विरोध में फूंका गया है। सीवान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि आज भारत विश्व मंच पर तकनीक, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान राजनीतिक विरोध के नाम पर देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है, जिसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास देशहित के खिलाफ है। संगठन ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसे कृत्यों का कड़ा विरोध करता है और भविष्य में भी राष्ट्रहित के मुद्दों पर मजबूती से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, मुकेश सिंह कुशवाहा, कुंदन सिंह,  सुभाष सिंह, अनुरंजन मिश्रा,  सत्यम सिंह सोनू एवं अमित सिंह  मौजूद थे।

साथ ही युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री विनय सोनी, श्री मृत्युंजय राज, जिला उपाध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, श्री गोविंद बसु, श्री चंचल सिंह, श्री रवि पटेल, जिला मंत्री श्री आशुतोष चौबे, श्री शुभम सिंह, श्री प्रिंस चौहान, श्री नवीन जैन, नगर महामंत्री श्री राहुल कुमार, नगर मंत्री श्री विकास कुमार, श्री विकास कुमार शाह, श्री विवेक कुमार, नगर उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार दीपू, श्री श्याम कुमार एवं श्री अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रदर्शन में भाग लिया।