Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

झारखंड में पुलिस और जेजेएमपी के बीच मुठभेड़

स्टेट डेस्क, श्रेया पांडेय |

झारखंड में पुलिस और जेजेएमपी के बीच मुठभेड़, तीन उग्रवादी ढेर....

झारखंड के गुमला जिले में पुलिस और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन उग्रवादी मारे गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में शनिवार को हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के कमांडर रविंद्र यादव अपने दस्ते के साथ इस क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर नक्सलियों की घेराबंदी शुरू की। नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवाब पुलिस ने भी दिया।

पुलिस ने बताया कि मारे गए उग्रवादियों में दिलीप लोहरा भी शामिल है, जो एक हार्डकोर और इनामी नक्सली था। दो अन्य उग्रवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक एके-47 राइफल और दो एसएलआर बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मारे गए उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
गुमला एसपी हारिश बिन जमा ने बताया कि पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और भागे हुए उग्रवादियों की तलाश की जा रही है। झारखंड पुलिस ने इस वर्ष राज्य को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया है और लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है। हाल ही में, लातेहार जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर मनीष यादव को मार गिराया गया था और 10 लाख के इनामी कुंदन खरवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि नक्सली संगठन अब लगातार कमजोर हो रहे हैं और संगठन में शामिल कई सदस्य आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं.