लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
प्रतिनिधि, दरौदा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व यक्ष्मा दिवस (24 मार्च) के अवसर पर मंगलवार को टीबी उन्मूलन के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. टीबी हारेगा, देश जीतेगा' और 'यस वी कैन एंड टीबी' जैसे नारों के साथ दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता और कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए सीएचसी परिसर से स्थानीय बाजार तक पहुंचे. इस दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव के उपाय और निःशुल्क उपचार के बारे में जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से ही 'टीबी मुक्त भारत' का सपना साकार किया जा सकता है.







