Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ट्रम्प का बड़ा दावा: अमेरिकी सैनिक राष्ट्रपति मादुरो को वेनेजुएला से ले गए

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार।

वाशिंगटन/काराकस, 03 जनवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिकी सुरक्षा बलों ने वेनेजुएला में एक बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया है।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला में व्यापक स्तर पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा और उनको देश से बाहर ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अमेरिकी एजेंसियों के सहयोग से अंजाम दिया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी स्थानीय समयानुसार अपराह्न 11 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।

इससे पहले वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार तड़के कई तेज धमाकों और विमानों की उड़ान की आवाजें सुनी गईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के अनुसार, काराकस के कई इलाकों में लोग शक्तिशाली विस्फोटों और उसके बाद कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों की आवाज से नींद से जाग गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आसमान में तेज चमक दिखाई दी और शहर के कुछ हिस्सों, विशेषकर रणनीतिक और सैन्य ठिकानों के पास से धुएं के गुबार उठते नजर आए। रिपोर्टों में कहा गया है कि धमाकों की आवाज सुनकर कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। विस्फोटों के बाद कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी सूचना है।

प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। वेनेजुएला सरकार ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा की है। काराकस और अन्य स्थानों पर हुए धमाकों के बाद सरकार ने इसे देश के कई हिस्सों पर अमेरिका द्वारा किया गया “बेहद गंभीर सैन्य हमला” बताया है।