लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा गठित CPDS टीम एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा महोदय के आदेशनुसार निरीक्षक ट्रेन स्कॉर्ट गोरखपुर , प्रभारी निरीक्षक सीवान के निर्देशन में CPDS टीम, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान के द्वारा गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस के कोच संख्या S2 मे अपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान लावारिस हालत मे रखे एक झोला से विदेशी शराब जप्त किया गया।
(1) 42 अदद officers choice विदेशी शराब प्रत्येक मात्रा 180 ML कीमत Rs -130/- को समय 16.30 बजे कब्जा रे.सु.ब लिया गया जब्तशुदा सभी शराब की *कुल मात्रा 7.560 लीटर और कुल कीमत 5460/- रुपए है जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु *उत्पाद विभाग सीवान * को सुपुर्द किया गया।उक्त के सम्बन्ध मे
मुक़दमा अपराध संख्या 398/26 u/s 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया l
उक्त मामले की जाँच सउनि श्री सत्येंद्र कुमार राय / उत्पाद विभाग सीवान द्वारा की जा रही हैlरेलवे सुरक्षा बल सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय /CPDS Team सउनि मयंक भूषण तिवारी /आरपीएफ़ पोस्ट सिवान कांस्टेबल विजय कुमार यादव CPDS टीम कांस्टेबल बलवीर यादव /CPDS Team कांस्टेबल जगतपाल यादव आरपीएफ़ पोस्ट/ सिवान मौजूद रहे।







