Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डीआरडीओ ने वी-3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने देश की रक्षा क्षमता को और मजबूत करते हुए वी-3 मिसाइल के अंतिम विकास परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश के कुरनूल स्थित डीआरडीओ परीक्षण क्षेत्र में किए गए। खास बात यह रही कि मिसाइल का परीक्षण हवा से जमीन तथा हवा से हवा दोनों मोड में सफल रहा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह परीक्षण मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) से किया गया, जिससे इसकी तकनीकी क्षमता और सटीकता साबित हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि परीक्षणों का संचालन एकीकृत ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम (जीसीएस) के माध्यम से किया गया। यह अत्याधुनिक प्रणाली मिसाइल के कमांड और नियंत्रण के साथ-साथ प्रक्षेपण प्रक्रिया को भी स्वचालित रूप से संचालित करती है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह तकनीक भारतीय सेना को आधुनिक युद्ध परिस्थितियों में बड़ी बढ़त दे सकती है।

डीआरडीओ के अधिकारियों ने कहा कि वी-3 मिसाइल को आधुनिक युद्ध आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी सटीक निशाना लगाने की क्षमता और तेज प्रतिक्रिया प्रणाली इसे बेहद प्रभावी बनाती है। मिसाइल के विकास और उत्पादन में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड तथा अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है।

परीक्षण के दौरान इस प्रणाली को बेंगलुरु स्थित न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित मानव रहित हवाई वाहनों पर एकीकृत किया गया। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस सफलता से भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक को नई मजबूती मिलेगी और भविष्य में सेना की सामरिक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। सरकार ने इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।