Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

डीपीओ (स्थापना) को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने किया सम्मानित, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (बीपीएनपीएस) के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह उर्फ बुलेट भैया के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से मिला। इस दौरान संघ की ओर से डीपीओ (स्थापना) को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान, नियमित वेतन, चिकित्सा सुविधा, मातृत्व अवकाश सहित अन्य लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की मांग की। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक नेता राजीव सिंह, अवधेश कुमार, विनय सिंह, राजेश कुमार सिंह, राघवेंद्र भारती, विकास राज, मधुकर, कामिल हुसैन, राजू सिंह, सत्यप्रकाश यादव उर्फ गब्बर यादव, राकेश सिंह एवं अभिषेक दुबे सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।