Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तेज प्रताप को मांझी का न्योता: “आएंगे तो स्वागत करेंगे”

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेज प्रताप यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने चुनाव के बाद विकास करने वाली सरकार का समर्थन देने की बात कही थी. मांझी ने कहा कि अगर तेज प्रताप यादव इन विकास योजनाओं से प्रभावित होकर एनडीए के साथ आते हैं, तो “हम उनका स्वागत करेंगे.”

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने हाल में कहा था कि वे चुनाव बाद उस सरकार के साथ रहेंगे जो विकास करेगी. इसी पर हम (H.A.M) के राष्ट्रीय संयोजक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेज प्रताप की बात का समर्थन किया और कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें. मांझी बोले कि बिहार में जो काम कर रहा है और योजनाएं बना रहा है, वो साफ दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि आज एक करोड़ युवाओं को नौकरी और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की बात हो रही है. पीएम मोदी बिहार को 8000 करोड़ का कोसी प्रोजेक्ट और मखाना बोर्ड दे चुके हैं.

उन्होंने कहा कि 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है और बिहार को पहले से कहीं ज्यादा फंड मिल रहा है, पहले की तुलना में चार गुना. मांझी ने दोहराया कि अगर तेज प्रताप यादव इन योजनाओं से प्रभावित होकर एनडीए का साथ देते हैं, तो “हम उनका स्वागत करेंगे.”

इसके साथ ही मांझी ने राहुल गांधी के वोट चोरी वाले आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की शिकायत करते हैं, जो किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को नहीं करना चाहिए. बिहार में एसआईआर के नाम पर यात्रा करने पर तंज कसते हुए पूछा कि अब एसआईआर कहां गया.

मांझी ने यह भी कहा कि “अपनी जनसभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करवाया.” उन्होंने आरोप लगाया कि छठ जैसे पवित्र पर्व को राहुल ने हालिया बयान में नौटंकी कहा. मांझी के मुताबिक, ऐसे बयान किसी को गंभीरता से नहीं लेने चाहिए. वोट चोरी वाले आरोपों को उन्होंने बिहार के मतदाताओं का अपमान बताया. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में जन्मा व्यक्ति ही हिंदुस्तान का नागरिक होता है और एसआईआर अशुद्धियां दूर करने के लिए हुआ. अगर राहुल गांधी इसे चोरी बताते हैं तो वह “उनके दिमाग का दोष” है.