Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

तेज प्रताप ने RJD को दिया न्योता, VVIP संग नया गठबंधन

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके बाद तेज प्रताप ने अपनी नई टीम बना ली है और विकासशील वंचित इंसान पार्टी (VVIP) के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने अपने ही पिता की पार्टी आरजेडी को भी गठबंधन का ऑफर दिया है।

तेज प्रताप यादव ने कहा, “जो हमारे साथ आए हैं, वे पुराने दोस्त रहे हैं। एक दोस्त सहारा बन रहा है। हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना है। अगर आरजेडी भी गठबंधन करना चाहे तो कर सकती है।” वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे बहुरूपिया हैं।

टीम तेज प्रताप ने वीआईपी पार्टी के अलावा भोजपुरिया जन मोर्चा, प्रगतिशील जनता पार्टी, वाजिब अधिकार पार्टी और संयुक्त किसान विकास पार्टी से भी हाथ मिलाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव ने इस गठबंधन को मंजूरी दे दी है।

तेज प्रताप ने लिखा, “हमारे गठबंधन का थीम और उद्देश्य बिल्कुल साफ है। हम मिलकर बिहार में पुनः सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव को लेकर आगे बढ़ेंगे। अगर जनता हमें जिताने का काम करेगी, तो हम बिहार का संपूर्ण विकास करेंगे और लोहिया, कर्पूरी, जय प्रकाश नारायण जी के सपनों को पूरा करने का काम करेंगे। सभी साथियों का हम दिल से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं। जय हिंद, जय बिहार।”