Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरभंगा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

दरभंगा में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, पूजा के लिए  मिट्टी मिट्टी लाने गयी थी

दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। एक साथ तीन घरों के चिराग बुझ जाने से हर कोई गमगीन है। मृत बच्चियों की पहचान विनोद ठाकुर की 12 वर्षीय बेटी अमृता कुमारी, रामनाथ ठाकुर की 13 वर्षीय बेटी संगीता कुमारी और राजकुमार ठाकुर की 14 वर्षीय बेटी किरण कुमारी के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां दुर्गा पूजा के लिए दिया बनाने हेतु तालाब से मिट्टी लेने गई थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिट्टी निकालते समय एक बच्ची का पैर फिसलकर वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने की कोशिश में बाकी दोनों बच्चियां भी डूब गईं। तीनों को संघर्ष करता देख पास में बकरी चरा रहे एक लड़के ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। सूचना पर जाले थाना पुलिस भी पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवारजन बदहवास हैं।