Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 200 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान/दारौंदा। सीवान के आरसीएच हॉस्पिटल द्वारा दरौंदा प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के समीप शुक्रवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

शिविर में डॉ. विशाल चौधरी एवं डॉ. तानिया चौधरी ने लगभग 200 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी गई।

चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन में डॉ. ऋषि कुमार सिंह एवं नीरज यादव सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं।