लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा : दरौंदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि नवलपुर गांव से शराब पीने के आरोप में जितेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया। वहीं, विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें सिरसाव गांव निवासी लक्ष्मीकांत प्रसाद एवं दवन छपरा गांव निवासी मुकेश कुमार शामिल हैं।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को तीनों आरोपितों को सीवान न्यायालय भेज दिया।







