Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा रेलवे फाटक के समीप अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा : छपरा-सीवान रेलखंड पर दरौंदा रेलवे फाटक के समीप एक लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ चौकी प्रभारी ग्यास सरवर ने बताया कि एक मालगाड़ी के गार्ड द्वारा सूचना दी गई कि दरौंदा-महाराजगंज मार्ग स्थित रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

जांच के दौरान मृतक के पास से उसकी पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद मामले की सूचना जीआरपी को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी लगभग दोपहर 1:50 बजे प्राप्त हुई। फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है। शव मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।