लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौदा. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने राज्य की प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत पैक्स समितियों में प्रबंधकारिणी समिति के गठन के लिए चुनाव कराया जाएगा. जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 23 मार्च 2026 से हो गई है. नामांकन 8 एवं 9 अप्रैल को लिया जाएगा, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 व 11 अप्रैल को की जाएगी.
नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया 13 अप्रैल को पूरी होगी. अधिसूचना के अनुसार यदि आवश्यक हुआ तो 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी, जबकि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी. इस संबंध में बीसीओ रामनारायण साह ने बताया कि दरौंदा व्यापार मंडल एवं रामगढा पैक्स अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के लिए चुनाव होगी, उन्होंने बताया कि प्राधिकार ने स्पष्ट किया है कि ये चुनाव उन पैक्स समितियों में कराए जा रहे हैं, जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जो भंग या अधिगृहित हैं अथवा जिनमें पद रिक्त हैं. चुनाव पूरी तरह से प्राधिकार के नियंत्रण, निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में संपन्न होगा.
मतदाता सूची के संदर्भ में बताया गया कि 31 जनवरी 2026 को कट-ऑफ तिथि मानते हुए सूची तैयार की गई थी, जिसका अंतिम प्रकाशन 12 मार्च 2026 को किया गया. कुल 361 पैक्स के लिए सूची जारी की गई थी,







