Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दरौंदा: श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर भंडारे का आयोजन

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

दरौंदा। प्रखंड के कोथूया सारंगपुर पंचायत अंतर्गत नवलपुर मोड़ स्थित महावीर मंदिर परिसर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित अखंड अष्टयाम का समापन पूर्णाहुति के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

अखंड अष्टयाम के समापन के बाद मंदिर प्रांगण में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक सत्यम सिंह, कुंदन सिंह एवं उनके सहयोगियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा परिसर राममय हो गया।

इसके उपरांत समाजसेवियों और ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में समाजसेवी अमित कुमार सिंह उर्फ बिपुल सिंह, जितेंद्र कुमार, नीरज सिंह, राजीव सिंह, मुकेश सिंह, सतेंद्र कुमार, मकसूदन सिंह, अनूप सिंह, निकू सिंह, सुमित सिंह, पाल सिंह, शिवम कुमार सिन्हा, नित्यानंद तिवारी, मनोरंजन द्विवेदी, संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा जताई। आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा।