Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दहेज और हत्या मामले में पति गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव में  दहेज को लेकर एक वर्ष पहले विवाहिता की हत्या कर देने के मामले में आरोपी श्रवण को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दी है.

बताया जा रहा है कि 21 मार्च 2025 घर के अंदर विवाहिता की शव मिली थी. मौत के बाद परिजन भी घर पर नहीं थे. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी थी. जिस मामले में लड़की के परिजनों द्वारा दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में लड़की के परिजन बिनोद कुमार राय ने बयान दिया था कि संजू देवी के शादी के बाद से उसके पति श्रवण राय, ससुर अशोक राय, उसकी सास एवं ननद  द्वारा प्रताड़ित एवं शादी में हुए खर्च को दहेज स्वरूप मांग किया जा रहा था.

जब इसको देने से इनकार कर दिया गया तो उसकी जान मार दिया गया. इसके बाद विवाहिता के पति या उसके घर वाले द्वारा जानकारी नहीं दी गई. इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा हमे दी गई. घटना के बाद पति एवं उनके घर वाले फरार हो गए थे. उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले दरौंदा थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी श्रवण राय की शादी सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के घने छपरा गांव के संजू देवी के साथ हुआ था. शादी के बाद से ही उक्त लोगो द्वारा प्रताड़ित किया जाता था. इस मामले में आरोपी श्रवण कुमार फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.