लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा अंचल कार्यालय में सीओ और आरओ के हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल कार्यालय का कार्य प्रभावित हो गया है.
कई जरूरी कामकाज ठप पड़ने की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरओ रवींद्र राम को अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. यह सिसवन और दरौंदा अंचल के सीओ और आरओ के प्रभार में कार्य करेंगे. इस संबंध में आरओ के रवींद्र राम ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर अंचल अधिकारी के पास मौजूद सरकारी मोबाइल, लैपटॉप, डोंगल और वाहन को प्रखंड नजारत में जमा कर लिया गया था. अब प्रभार मिल जाने के बाद इसका उपयोग सरकारी कार्यों में किया जाएगा, साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ जरूरी प्रशासनिक कार्यों के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो.







