लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
बीडीसी की बैठक में स्वास्थ्य, विद्युत, मनरेगा, सहकारिता एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी रहें अनुपस्थित , स्पष्टीकरण।
अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्र सरकारी भवन होने के बाद भी निजी भवन में संचालित होती हैं।
सीवान/दारौंदा प्रखण्ड कार्यालय के आईटी भवन के सभागार में शुक्रवार को बीडीसी की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह ने की. प्रमुख ने सदन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वागत एवं अभिनदन करते हुए बैठक की शुरुआत की.
बैठक कई विषय वस्तु पर चर्चा के साथ हुई. पहले पंचायत के योजनाओं का अनुमोदन हुआ. इसके बाद प्रमुख ने एक-एक कर योजनाओं के बारे में सदन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से पूछने के लिए कहा. जिसमे जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्या एवं कार्यों के बारे में अध्यक्ष महोदय से कही. जिसके बाद अधिकारी एवं कर्मी ने एक एक योजना की जानकारी दी. जिसमे पंचायती राज विभाग की मुद्दा पर गहमागहमी रही. पिनर्थु में पंचायत सरकार भवन के मुद्दे पर मुखिया एवं बीडीसी आमने सामने हो गए. जिस मुद्दे की जांच के लिए सीओ को आदेशित किया गया. बीपीआरओ ने पंचायत सरकार भवन में नए आधार केंद्र खोलने की प्रस्ताव के बारे में बताया. इसके तहत रामसापुर, रुकंदीपुर एवं जलालपुर पंचायत के लोगों को सुविधा होगी. मुखिया निरंजन सिंह ने सीडीपीओ पर आरोप लगाया कि अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्र सरकारी भवन होने के बाद भी निजी भवन में संचालित होती है. इस पर कोई संतुष्ट जबाव सीडीपीओ द्वारा नहीं दी गई. बैठक में जीविका द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में प्रश्न की गई जिस पर बीपीएम अमित प्रीतम ने बताया कि पंचायत स्तर पर नीरा उत्पादन का स्टॉल लगेगा.
इच्छुक आवेदक आवेदन कर इंस्टॉल के लिए पंजीकरण कर सकते हैं, साथ ही उन्होंने ओडीएफ पंचायत होने के बावजूद भी खुले में शौच करने की स्थिति को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूकता लाने में सहयोग करने की बात कही. वही बैठक में पांच विभागों के अधिकारियों की नहीं उपस्थित होने पर प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह ने आदेश दिया कि आपूर्ति, मनरेगा, स्वास्थ्य, विद्युत,स्वच्छता एवं सहकारिता विभाग को स्पष्टीकरण दें. अगर ऐसे विभाग 1 सप्ताह के अंदर जवाब नहीं देते हैं तो आगे कार्रवाई करने की बात कही.
इस बैठक में उपप्रमुख हरेश यादव, सीओ वेद प्रकाश नारायण, कृषि पदाधिकारी रामवीर सिंह यादव, शिक्षा पदाधिकारी सौरभ सुमन, पशु चिकित्सा पदाधिकारी नवनीत कुमार पाण्डेय, बीपीआरओ कुमार कार्तिकेयन, एलईओ प्रभा कुमारी, जीविका के बीपीएम अमित प्रीतम, मुखिया निरंजन सिंह, मंसूर अंसारी, नईमुलहक सिद्दीकी, सरफुद्दीन अंसारी, मीरा देवी, बीडीसी सदस्य अजय यादव, पप्पू राम, संदीप कुमार, सुमन देवी आदि मौजूद थे. अंत में प्रमुख गुड़िया सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन कर इस बैठक को खत्म किया.







