लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
- नवनियुक्त डीडीसी अमिताभ सिंह से प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह की शिष्टाचार भेंट।
सीवान जिले के नवनियुक्त उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अमिताभ सिंह से सोमवार को दारौंदा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला मंत्री उमाशंकर सिंह एवं बृजनंदन सिंह भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह ने दारौंदा प्रखंड की विकास संबंधी आवश्यकताओं से भी डीडीसी को अवगत कराया तथा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर उमेश सिंह ने नवनियुक्त डीडीसी अमिताभ सिंह का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं तथा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने डीडीसी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।







