लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के माझी बरौली पथ रुकंदीपुर पंचायत के रंगरौली गांव के समीप ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हुई है, जिसमें एक लोग की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है वही दूसरे युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।
पूरी घटना जो है सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रंगरौली गाँव के समीप घटित हुई है, जहाँ माझी बरौली सड़क पर रानीबारी बाजार के तरफ से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने खड़ी ई रिक्शा में जोड़दार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक जो हैं गंभीर रूप से घायल हो गया हैं वही दूसरे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा ही एक घायल युवक को महाराजगंज के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर सीवान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बता दे कि घायल युवक की पहचान अरविंद महतो पिता मनोज महतो और वही दूसरा युवक जिसका नाम प्रदीप कुमार पिता का नाम शंकर महतो का घटना स्थल पर ही मौत हो गई दोनों का घर रगड़गंज थाना महाराजगंज में पड़ता हैं
घटना की जानकारी मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है,
और शव को अपने कब्जे में लेकर सिवान पोस्टमार्टम के लिए भेज दी ।







