Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में पेंशनधारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर 7 को लगेगा विशेष शिविर

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा जिले के सभी प्रखंडों में 6 से 13 मार्च तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा, साथ ही कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे।

जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के आदेश के अनुसार निदेशक, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय बिहार के निर्देश पर मार्च 2016 से मार्च 2025 तक के लंबित बकाया पेंशन भुगतान की प्रक्रिया तेज की जा रही है। समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि जिले में कई पेंशनधारियों को खाता सुधार, नाम सुधार, पेंशन स्कीम माइग्रेशन, जीवित पेंशनधारियों की पेंशन बंद होना तथा एरियर भुगतान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
शिविरों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्याओं के अलावा कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना तथा बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना के पात्र लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च को लकड़ीनबीगंज, भगवानपुर हाट और बसंतपुर प्रखंड, 7 मार्च को दारौंदा, महाराजगंज और गोरेयाकोठी, 9 मार्च को सिवान सदर, बड़हरिया और पचरुखी, 10 मार्च को हसनपुरा, सिसवन और रघुनाथपुर, 11 मार्च को हुसैनगंज और आंदर, 12 मार्च को दरौली और गुठनी तथा 13 मार्च को गुठनी, नौतन और जिरादेई प्रखंडों में शिविर लगाए जाएंगे। सभी शिविर संबंधित प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे।
प्रत्येक प्रखंड में शिविर के सफल संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।