Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में रामनवमी महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति दरौंदा द्वारा भव्य शोभा यात्रा के साथ जुलूस यात्रा निकाली गई. देर दोपहर  हनुमान मंदिर मेन रोड दरौंदा के तत्वावधान मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा का नेतृत्व राजा राज कुमार, अभिषेक चौरसिया, श्याम कुमार विक्की, संतोष भारती, जितेंद्र साह, जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी बाबू कर रहे थे.

शोभा यात्रा में क्या बच्चे, क्या युवा और क्या बुजुर्ग सभी हाथों में ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते थक नहीं रहे थे. शोभा यात्रा पिपरा दारौंदा, पासवान चौक, हड़सर काली स्थान पहुंची पुन: पिपरा मठिया, सिरसांव मठिया से उक्त मंदिर पर समापन हुआ. ग्रामीण क्षेत्र के लगभग दो दर्जन स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा महिलाओं और बच्चों ने घर की छतों से पुष्प वर्षा की. राम भक्तों का सैलाव दोपहर 10 बजे से जुटना शुरू हो गया. शोभा यात्रा में बाजार के लोगों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए राम भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर आसपास के क्षेत्र के लोगों मे खासा उत्साह देखनें को मिला. शोभा यात्रा में साउंड, बैंड, ढोल, नगाड़े, बग्गी साथ चल रहे थे. वहीं युवा साउंड पर बज रही धुन राम जी की निकली सवारी पर थिरकते नजर आए. शोभा यात्रा में लखनऊ से आए कलाकारों ने शोभा यात्रा को और सुशोभित कर दिया. शोभा यात्रा मे भगवान श्री राम सीता, हनुमान की झाकियां देखते बन रही थी.

जुलुस में क्या महिला क्या पुरुष सभी जय श्री राम, भारत का अभिमान है हिन्दू, मातृभूमि का शान है हिन्दू के नारों का जय घोष करते सैकड़ों की संख्या मे नजर आ रहे थे. शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर सुरक्षा बल तैनात किया गया. शोभा यात्रा में डॉक्टर अभिषेक कुंदन,गुड्डू यादव, आशुतोष चंदन, दुर्गा प्रसाद, संतोष प्रसाद, बबन प्रसाद, बबलू यादव, राकेश साह, ओमप्रकाश साह, अमित साह, अभिषेक यदुवंशी, राजन पासवान, भोला यादव, मेघनाथ साह, शिवम कुमार, अरविंद प्रसाद, शशि शर्मा, राजीव कुमार भारती, रविंद्र कुमार, इत्यादि हजारों श्रद्धालू शामिल हुए।