लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौदा. छपरा सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर धनौती गांव के समीप गुरुवार की देर रात में बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. राहगीरों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस को दी.
जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर मुबारक अली ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान मछौता गांव निवासी पप्पू प्रसाद के रूप में हुई है.






