Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में सांसद मद से लगे स्ट्रीट लाइट का हुआ उद्घाटन

स्टेट डेस्क 

रौशनी से जगमग हुआ दारौंदा बाजार।

दरौंदा. प्रखण्ड मुख्यालय के स्थानीय बाजार पर सांसद मद से लगाई गई हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन रविवार को सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार ने फीता काट कर किया. बताया जा रहा है कि कुछ महीने पूर्व स्ट्रीट लाइट लगाया गया था. लेकिन विद्युत कनेक्शन नहीं होने से बंद पड़ा था. स्थानीय पत्रकार राजीव कुमार के द्वारा लाईट नहीं जल रहा है इसकी जानकारी जदयू नेता प्रिंस सिंह को दिया गया।

श्री सिंह के पहल पर सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को बिजली कनेक्शन कर के जलाने को कहा जिसके बाद कनेक्शन हुआ.  प्रखंड क्षेत्र के बग़ौरा, करसौत एवं अरजल बाजार पर पहले से ही हाई मास्ट जल रहें है. लाइट के प्रकाश से पूरा बाजार जगमग हो गया है. लाइट लगने से लोगों में खुशी का माहौल बन गया है. लोगों का कहना है कि बाजार में लगे हाई मास्ट की दूधिया रोशनी स्थानीय बाजार में चोरी की संभावना कम होगी . इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र यादव, धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, बिरेंद्र मांझी, सोनू कुमार, जितेंद्र यादव, प्रवीण राय, कृष्णा यादव, नीरज कुमार, संजय प्रसाद, अवधेश साह, मानवेंद्र सिंह , सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.