लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा प्रखंड कार्यालय में व्यापार मंडल दरौंदा के लिए गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को व्यापार मंडल दरौंदा से अध्यक्ष पद के लिए पप्पू सिंह ने नामांकन किया।
जबकि सदस्य पद के लिए चंद्रभूषण श्रीवास्तव, शब्बू खातून, प्रमोद गिरी, मंजू देवी, विकास कुमार एवं शशि सिंह ने नामांकन के पर्चे भरे। नामांकन के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन, एमओ अमूल नलिनी उपस्थित थे। दोनों चुनाव 20 अप्रैल को संपन्न होंगे। दरौंदा व्यापार मंडल चुनाव में कुल 191 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 10 व 11 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 13 अप्रैल को नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।







