दारौंदा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर मणिभूषण सिंह जीते, प्रमाण पत्र देती बीडीओ शिम्पी कुमारी
लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
दरौंदा व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
व्यापार मंडल चुनाव में 75.39 प्रतिशत हुआ मतदान
सीवान/दरौंदा. दरौंदा व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया. चुनाव सुबह सात बजे से लेकर दोपहर चार तीस बजे तक हुआ. चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक चुनाव स्थल पर पुलिस बल तैनात किए गये थे. इस दौरान मतदाताओं ने परिचय पत्र के साथ बारी-बारी से आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
बताया जाता है कि दरौंदा प्रखंड में 75.39 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सिंपी कुमारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीईओ सौरभ सुमन, प्रभारी सीओ रवींद्र राम, पुअनि सुमन कुमारी दंडाधिकारी के साथ मतदान केन्द्र पर तैनात थे. दूर-दराज से वृद्ध वोटर भी पहुंच अपने मतों का प्रयोग किया. दंडाधिकारी सह प्रभारी सीओ रवींद्र राम दलबल के साथ बूथ पर शांति व्यवस्था बनाये रखने में सक्रिय दिखे.
व्यापार मंडल चुनाव में 191 मतदाता है. जिसमें लगभग 144 मतदाता ने मतदान किया. इस तरह मतदाताओं में से लगभग 75.39 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए पप्पू सिंह को 42 मत, जब्बार हुसैन को 47 मत एवं मणिभूषण सिंह को 53 मत मिला. इसमें दो वोट अवैध था. इस तरफ मणिभूषण सिंह 06 मत से व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए.







