Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार

नेशनल डेस्क , रानी कुमारी

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को एक विशेष ऑपरेशन के दौरान बांग्लादेश बॉर्डर के पास गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल था और बांग्लादेश के ढाका क्षेत्र से बैठकर लश्कर का एक नया मॉड्यूल संचालित कर रहा था। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और लश्कर नेटवर्क के निर्देश पर भारत में आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहा था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह मॉड्यूल भारत में संभावित हमलों के लिए तैयार किया जा रहा था और इसके जरिए युवाओं की भर्ती व लॉजिस्टिक सपोर्ट जुटाया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, शब्बीर अहमद लोन पहले भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर में था और उसके खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी थी । वह लंबे समय से सीमा पार आतंकी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। 

इस गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे एक सक्रिय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है और संभावित हमलों को टालने में मदद मिली है। 

एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। साथ ही, आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे मॉड्यूल का खुलासा करने की कोशिश जारी है।