Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली में AAP पार्षद समेत 7 लोग जुआ खेलते गिरफ्तार

दिल्ली में AAP पार्षद समेत 7 लोग जुआ खेलते गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद...
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद समेत सात लोगों को जुआ और सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से लाखों रुपये नकद बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार पार्षद पूर्व में भी विवादों में रह चुका है और पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, स्वरूप नगर वार्ड 19 के पार्षद जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया है। आउटर नॉर्थ जिले की स्पेशल स्टाफ टीम को सूचना मिली थी कि जोगिंदर सिंह अपने ऑफिस में कुछ लोगों के साथ मिलकर जुआ और सट्टा खेल रहे हैं। वहां एक महिला को डांस के लिए भी बुलाया गया था।

कादीपुर स्थित अग्रवाल एसोसिएट्स के ऑफिस में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान सात लोग, जिनमें एक महिला शामिल थी, को मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने 4 लाख 35 हजार रुपये नकद और ताश की दो गड्डियां बरामद कीं।

यह पहला मौका नहीं है जब जोगिंदर सिंह विवादों में फंसे हों। इससे पहले 2022 के चुनाव प्रचार के दौरान उनका पिस्टल लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वर्तमान में पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।