Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दो सीटों पर BJP-JDU उम्मीदवारों को मिले समान वोट, RJD ने EC से जवाब तलब किया

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी राजद अपनी हार की वजहों की पड़ताल कर रही है। राजद ने राजगीर और कुढ़नी सीट पर विजयी प्रत्याशियों को बराबर संख्या में मिले वोट को लेकर चुनाव आयोग से सवाल दागे हैं। इससे पहले भी महागठबंधन ने हार में धांधली का आरोप लगाया था।बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है और मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए गए हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली आरजेडी अभी भी परिणामों को लेकर सवाल उठा रही है।

इस बार राजद ने दो सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवारों को समान वोट मिलने के मुद्दे को तूल देते हुए आयोग से जवाब तलब किया है। राजगीर और कुढ़नी के नतीजों को लेकर पार्टी ने गंभीर शक जाहिर किया है।

कुढ़नी में भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता और जेडीयू के कौशल किशोर दोनों को 107811 वोट मिले हैं। गुप्ता ने आरजेडी के सुनील कुमार सुमन को 9718 वोट से मात दी।

राजगीर सीट से जेडीयू उम्मीदवार कौशल किशोर को कुल 107811 वोट हासिल हुए और उन्होंने सीपीआई के विश्वनाथ चौधरी को 55428 वोट से हराया। इन दोनों सीटों के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर आरजेडी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर टिप्पणी की है।

आरजेडी ने लिखा— “इन दोनों छात्रों ने मास्टर ज्ञानेश कुमार गुप्ता को खाली कॉपी जमा किया था। मास्टर साहब ने माथापच्ची और भेदभाव किए बिना दोनों को एक जैसे ही अंक दे दिए।”
इससे पहले भी राजद नबीनगर, अगिआंव और संदेश सीट का हवाला देते हुए महागठबंधन प्रत्याशियों को जबरन बेईमानी से हराने का आरोप लगा चुकी है, जहां रिजेक्ट पोस्टल बैलेट हारे हुए वोटों से ज्यादा बताए गए थे।