लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
महाराजगंज प्रखंड के महुआरी में शिव मंदिर के पास गंडक नदी में विसर्जन हुआ
सोमवार को मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन नजदीक के नदी में किया गया। इसके पूर्व पूजा स्थल वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ हवन, पूजा, आरती आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर महिलाओं ने मां को खोइंचा भर अगले साल आने का आमंत्रण भी किया गया। मौके पर लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस दौरान जय माता के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं व युवाओं ने मां दुर्गा समेत अन्य-देवी देवताओं की प्रतिमाओं को ट्रैक्टर, ट्राली, ठेला आदि पर रख भक्ति गीतों के साथ झूमते तथा मां का जयकारा लगाते हुए घाटों पर पहुंच विसर्जन किया।







