लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा शिक्षक नेता डॉ. आनंद ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जतायी है कि उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण होगा। विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद ने मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा है कि अब समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर होगा।
सम्राट चौधरी जितना बोलते हैं, उससे ज्यादा उनका काम बोलता है। मुख्यमंत्री बनने के पहले ही दिन सम्राट चौधरी ने पांच बड़े निर्देश दिए। उसमें भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, दोगुनी गति से समस्याओं का समाधान, अनुशासन एवं सम्वेदनशीलता के साथ काम करना, कार्यों को नहीं लटकाना तथा प्रखंड, अंचल और थाना में लोगों की समस्याओं को दूर करना शामिल है। विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद ने बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री के रुप में श्री सम्राट चौधरी को शपथ लेने के उपलक्ष्य में सूबे के शिक्षक समाज की ओर से बधाई देते हुए कहा कि श्री चौधरी राज्य के पहले सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश के युवाओं के साथ साथ शिक्षक समाज भी इनसे काफी आशान्वित हैं। ये भावी बिहार के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि श्री चौधरी पूर्व में भी सरकार के संचालन में निर्णायक फैसले लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया है। विश्वास है कि इनका कार्यकाल ऐतिहासिक और अनुकरणीय होगा।







