Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

निवेश का नया ठिकाना बनता बिहार, राज्य सरकार की नीतियों से उद्योगों को मिल रहा बल

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

पटना, राज्य सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई गई हैं ताकि वैश्विक तथा घरेलू निवेशक यहां आकर्षित हो सकें।

विदित हो कि  राज्य सरकार ने वैश्विक तथा घरेलू निवेशकों को और अधिक आकर्षित करने के उ‌द्देश्य से बिहार औ‌द्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (बीआइआइपीपी), 2025 लागू किया है। यह देश के सर्वश्रेष्ठ निवेश प्रोत्साहन पैकेजों में से एक है। बिहार सेमीकंडक्टर नीति, 2026 को हाल ही में राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। यह भारत सरकार की योजनाओं के अनुरूप हैं। इन नीति का उद्देश्य बिहार को भारत के पूर्वी क्षेत्र में एक उभरते हुए प्रौ‌द्योगिकी हब के रूप में स्थापित करना है।

इसके अलावा बीआइआइपीपी 2025 को पूरक रूप में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्र-विशेष नीतियों का एक व्यापक ढांचा भी लागू किया गया है, जिसका उ‌द्देश्य लक्षित निवेश को प्रोत्साहित करना है। इनमें बिहार बॉयोफ्यूल्स उत्पादन प्रोत्साहन (संशोधन) नीति, निर्यात प्रोत्साहन नीति, 2024, बिहार लॉजिस्टिक्स नीति, 2024, वस्त्र एवं चमड़ा नीति, 2022 तथा बिहार स्टार्ट-अप नीति, 2022 सहित अन्य नीतियां सम्मिलित हैं। बिहार की औ‌द्योगिक नीतियां आज देश की सबसे प्रतिस्पर्धी नीतियों में शामिल हैं।