Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, कल नई सरकार का शपथ ग्रहण

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी

पटना। बिहार की राजनीति में एक लंबे युग का अंत हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। वे दो दशक से अधिक समय तक बिहार की सत्ता संभाल चुके हैं। अब वे पूर्ण रूप से राष्ट्रीय राजनीति की ओर रुख कर रहे हैं।

नीतीश कुमार सुबह 11 बजे अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद वे लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा। आज ही जदयू विधायक दल की बैठक भी होगी, जिसमें नए नेता का चयन होगा।

नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण कल यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे लोक भवन में होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए पटना एयरपोर्ट से राजभवन तक सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा सदस्य चुने गए थे और उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा पहले ही दे दिया था। उनका यह कदम एनडीए के अंदरूनी समझौते का हिस्सा है। उन्होंने कहा है कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा।

एनडीए के तहत अब भाजपा से नए मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। चर्चा में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है, हालांकि अंतिम फैसला आज भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा।