Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नीतीश कुमार से मुलाकात, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से पटना स्थित सात सर्कुलर रोड आवास पर मुलाकात कर पार्टी और सरकार के स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत वार्ता की गई।

मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं, कार्यकर्ताओं की परेशानियों तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस अवसर पर नीतीश कुमार ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र स्तर पर जो भी समस्याएं होंगी, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता की समस्याओं के निदान के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।