Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नेशनल प्याब्सन पर्सा द्वारा SEE 2082 के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहने की अध्यक्ष गुप्ता की प्रतिबद्धता।

वीरगंज: नेशनल प्राइवेट एंड रेजिडेंशियल स्कूल्स एसोसिएशन नेपाल (नेशनल प्याब्सन) नगर कार्य समिति पर्सा द्वारा एसईई 2082 में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वीरगंज स्थित होटल विश्वा में आयोजित "SEE 2082 Excellence Honor Award" कार्यक्रम के तहत नेशनल प्याब्सनसे संबद्ध विभिन्न विद्यालयों के 56 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान प्रदान किया गया।

नेशनल प्याब्सन नगर कार्य समिति पर्सा के अध्यक्ष जियालाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरगंज महानगरपालिका के कार्यवाहक मेयर इम्तियाज आलम थे। कार्यक्रम में नेशनल प्याब्सन के संस्थापक सदस्य रामबिनय चौरसिया, सचिव सुशील भट्टराई, केंद्रीय सदस्य अर्बिन्द सिंह, पर्सा हिसान के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, प्याब्सन नगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में एसईई 2082 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले 56 विद्यार्थियों को खादा, टीका एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेशनल पैब्सन नगर अध्यक्ष जियालाल गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सफलता ने निजी विद्यालयों के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा आने वाली पीढ़ी को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

अध्यक्ष गुप्ता ने कहा, "विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय, शिक्षक, अभिभावक और स्वयं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। नेशनल पैब्सन पर्सा भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक एवं प्रतिस्पर्धी शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। ऐसे सम्मान कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाते हैं।"

मुख्य अतिथि एवं कार्यवाहक मेयर इम्तियाज आलम ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही समृद्ध समाज की नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा वीरगंज के शैक्षिक विकास में निजी विद्यालयों के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सम्मानित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। नेशनल पैब्सन पर्सा ने आगामी वर्षों में भी उत्कृष्ट विद्यार्थियों के सम्मान की परंपरा को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।