Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पंजाब के पूर्व DGP मो. मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध मौत

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध मौत, दवा ओवरडोज की आशंका.....

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर का निधन संदिग्ध परिस्थितियों में हो गया। शुरुआती जांच में दवा के ओवरडोज को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना से मुस्तफा परिवार में गहरा शोक है।

पूर्व पुलिस महानिदेशक मोहम्मद मुस्तफा और कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुकीं रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर का देहांत उनके निवास पर हुआ। उनका अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पैतृक गांव हरदा खेड़ी में किया जाएगा। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दवा के ओवरडोज की बात सामने आई है।

अकील का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने बताया कि यह मामला ओवरडोज का प्रतीत होता है। अब तक सुसाइड नोट या किसी वीडियो का जिक्र सामने नहीं आया है।

हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे अकील

अकील पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में वकालत करते थे और मूल रूप से सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी थे। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को सहारनपुर लेकर गए, जहां जनाज़े और दफ़न की रस्में पूरी की जाएंगी।

परिवार के अनुसार, 35 वर्षीय अकील ने गुरुवार को किसी दवा का सेवन किया था। सुबह उन्हें बेसुध अवस्था में पाया गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व मंत्री हैं रजिया सुल्ताना

अकील की मां रजिया सुल्ताना पंजाब सरकार में मंत्री रह चुकी हैं, जबकि उनके पिता मोहम्मद मुस्तफा 2021 में डीजीपी पद से सेवानिवृत्त होकर कांग्रेस में सक्रिय हो गए थे। अकील शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। घटना के बाद मोहम्मद मुस्तफा सहारनपुर स्थित अपने पैतृक गांव रवाना हो गए, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव एम्बुलेंस से पहुंचाया गया।