Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, 8 मार्च को पेश होगा बजट

स्टेट डेस्क , रानी कुमारी |

पंजाब की 16वीं विधानसभा का 12वां बजट सत्र शुक्रवार (6 मार्च 2026) से चंडीगढ़ स्थित विधानसभा भवन में शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के अभिभाषण से हुई। यह बजट सत्र 6 मार्च से 16 मार्च तक चलेगी।

यह मौजूदा सरकार का पांचवां बजट  और अगले विधानसभा चुनाव से पहले का अंतिम पूर्ण बजट  है, इसलिए इस सत्र को राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 8 मार्च 2026 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। खास बात यह है कि यह दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है और रविवार होने के बावजूद विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा, जो विधानसभा के इतिहास में पहली बार होगा।

बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार अपनी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी। वहीं विपक्ष कानून-व्यवस्था, राज्य के बढ़ते कर्ज और अधूरे वादों जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है।राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि सरकार बजट में महिलाओं के लिए ₹1000 प्रतिमाह सम्मान राशि से जुड़ी योजना पर महत्वपूर्ण घोषणा कर सकती है। 

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बजट सत्र 11 दिनों तक चलेगा। इस दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, बजट प्रस्तुति और बजट पर विस्तृत बहस सहित कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य किए जाएंगे।