Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना के रविंद्र भवन में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

पटना: पटना स्थित रविंद्र भवन में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर सिवान जिले से सैकड़ों शिक्षक शिक्षक नेता विनोद सिंह उर्फ बुलेट सिंह के नेतृत्व में पटना पहुंचे तथा शिक्षा मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समारोह के दौरान सिवान जिले के शिक्षकों की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी गईं।
शिक्षक प्रतिनिधियों ने सभी शिक्षकों को सेवा निरंतरता का लाभ देने, समय पर प्रोन्नति प्रदान करने, विद्यालयों की समय-सारणी में आवश्यक बदलाव करने तथा शनिवार को हाफ डे व्यवस्था लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर सभी मांगों पर सकारात्मक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से राजीव रंजन तिवारी, दीपक कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, रत्नेश पाठक,राजू सिंह, संजय प्रसाद,सुनील कुमार,विनोद कुमार, विकास मधुकर, कामिल हुसैन, संतोष कुमार बैठा आदि उपस्थित थे।